जामिया प्रोफेसर प्रो. जाहिद अशरफ गुहा अनुसंधान सम्मेलन के सदस्य चुने गए

 


जामिया प्रोफेसर प्रो. जाहिद अशरफ गुहा अनुसंधान सम्मेलन के सदस्य चुने गए


नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ जाहिद अशरफ़ को गुहा अनुसंधान सम्मेलन (जीआरसी) का सदस्य चुना गया है। बिरेस चन्द्र गुहा के नाम पर गठित सम्मेलन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों का एक ऐसा पेशेवर संयोजन है जिसमें हर साल वैज्ञानिक अपने काम पर व्यापक चर्चा के लिए मिलते हैं।


 

प्रो. अशरफ ने अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हाइपोक्सिया के कारण रक्त के थक्के जमने के रहस्य पर अनुसंधान कर उसे सुलझाया था। उनके इस शोध ने सियाचिन ग्लेशियरों सहित अन्य अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात जवानों में रक्त के थक्के जमने के मामलों के तुरंत निदान और उपचार की रणनीति विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रो अशरफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इलाहाबाद और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज, बंगलूरू के फैलो भी हैं। उन्हें आईसीएमआर की बसंती देवी अमीर चंद और डीबीटी के राष्ट्रीय बायो साइंसेज पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।